फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali teens caught in Ghaziabad sent to Nepal

गाजियाबाद में पकड़े गए 24 नेपाली किशोर, भेजे गए नेपाल

Tue, 20 Oct 2020 05:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Nepali teens caught in Ghaziabad sent to Nepal
बच्चों को सही सलामत नेपाल भेज दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पगडंडियों के रास्ते 24 किशोरों को बस से दिल्ली जाने के दौरान नेपाल की आफंता संस्था की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस ने 28 सितंबर को विजय नगर थाने के पास पकड़ लिया। बस से 24 नेपाली किशोरों को संरक्षण में लिया गया और पांच लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। किशोरों को दिल्ली के रेस्टोरेंट और होटलों में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब दस बजे भारतीय दूतावास काठमांडू की पहल पर 28 सितंबर को गाजियाबाद में पकड़े गए नेपाली मूल के 24 किशोरों को सोनौली लाया गया। दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के सहयोग से केआईएन संस्था आफंता रूपनदेही के रेस्क्यू ऑफिसर नवीन जोशी की देख-रेख में किशोर सोनौली बॉर्डर पर आए।
विज्ञापन


सोनौली पुलिस और एसएसबी की देख-रेख में सभी को नेपाल बाल बालिका मंत्रालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया। नवीन जोशी ने बताया कि 27 सितंबर को महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली के पगडंडियों से 24 नेपाली किशोरों को सरहद पार कराया गया। सूचना मिलते ही भारतीय दूतावास काठमांडू की मदद से उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

60 किलोमीटर किया था बस का पीछा

गाजियाबाद पुलिस ने करीब साठ किलोमीटर बस का पीछा कर बस को गाजियाबाद के विजय नगर थाने के पास पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी किशोरों को नेपाल लाया गया। इसमें भारतीय पुलिस ने बहुत सहयोग किया।

उन्होंने बताया कि किशोरों की तस्करी में लिप्त पांच लोग आरोपी पकड़े गए हैं। किशोर नवलपरासी, पर्वत, अंचलपुर और बसंतपुर जिलों की रहने वाले हैं। इन्हें दिल्ली के रेस्टोरेंट और होटलों में काम दिलाने के लिए ले लाया जा रहा था। मंत्रालय की मदद से किशोरों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस मौके पर एसएसपी रूपनदेही प्रकाश अर्याल, एसपी प्रवीण पोखरेल, इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी, सोनौली चौकी प्रभारी अशोक कुमार, अभय कुमार, राष्ट्रीय बाल अधिकार परिषद, नेपाल बाल बालिका एवं नागरिक मंत्रालय, एसएसबी और सशस्त्र पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed