सरहद पर नेपाली नागरिकों ने पीएम मोदी और अधिकारियों के लिए बजाई ताली, वजह जानकर गर्व करेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां इंटर कॉलेज में नेपाल के 361 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। यहां इन सभी के रहने खाने की बेहतर व्यवस्था प्रशासन ने की है। वहीं कस्बे के स्वंयसेवी संगठनों के लोग भी मदद कर रहे हैं।
बेहतर व्यवस्था देखकर नेपााली नागरिक भारतीय प्रधानमंत्री एवं अधिकारियों की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें समय पर भोजन, चाय नाश्ता आदि की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में बृहस्पतिवार को सभी नेपाली नागरिकों ने तालियां बजाकर अधिकारियों समेत मदद में लगे अन्य लोगों का उत्साहवर्धन किया।
नौतनवा इंटर कॉलेज में एसडीएम जसधीर सिंह, सीओ राजू कुमार साव की देखरेख में नेपाली नागरिकों के रहने-खाने की व्यवस्था हुई है। इन दोनों अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले सभी नेपाली नागरिकों का हाल जाना और उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया।
नेपाली नागरिकों ने की तारीफ
नेपाली नागरिकों ने पीएम मोदी व अधिकारियों का ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद हम लोग घर जाने के लिए निकले लेकिन देश में घुसने से पहले ही लाठियां खानी पड़ गई। उसके बाद भारत में हमें रहने के लिए जगह मिली।
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासन की ओर से जो स्नेह मिला, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखा है।
नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, गोरख समाज के अध्यक्ष मनोज राना समेत अन्य लोगों ने जरूरी सामाग्री दी। साथ ही क्वारंटीन सेंटर में मौजूद सभी नेपाली नागरिको को हर संभव सुविधा देने की बात कही।
एसडीएम जसधीर सिंह यादव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले नेपाली नागरिको को बेहतर सुविधा दी जा रही है। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर जागरूक किया गया है। यहां मिल रही सुविधा से सभी खुश हैं।