{"_id":"5f6a06398ebc3edaa736b6d0","slug":"nepal-map-gorakhpur-news-gkp366500034","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित नक्शे वाली पुस्तक के प्रकाशन-वितरण पर रोक 18-43-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित नक्शे वाली पुस्तक के प्रकाशन-वितरण पर रोक 18-43-18
विज्ञापन
विवादित नक्शे वाली पुस्तक के प्रकाशन-वितरण पर रोक
नेपाली पीएम ने दिए निर्देश, पुस्तक में नेपाल के हिस्से में दर्शाया गया है विवादित क्षेत्र
ध्रुव यादव
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के भूभाग को नेपाल का क्षेत्र बताने वाली नेपाल माध्यमिक शिक्षा की नई पुस्तक के प्रकाशन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुस्तक में छपे नक्शे में लिंपियाधुरा, कालापानी, लिपुलेख आदि इलाके को नेपाल के हिस्से में प्रदर्शित किया गया है।
मंत्री परिषद की बीते बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने पुस्तक का प्रकाशन और वितरण नहीं करने का फैसला लिया। नेपाल सरकार के एक मंत्री के अनुसार इस पुस्तक की केवल 500 प्रतियां छापने का निर्देश दिया गया है। यह प्रतियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी, इन्हें केवल नेपाल सरकार से जुड़े खास लोगों का वितरित किया जाएगा। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 15 मई को सरकार की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने के दौरान विवादित भूभाग सहित नया नक्शा सार्वजनिक किए जाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के अनुसार 18 मई को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिंपियाधुरा, आदि विवादित भूभाग को मिलाकर नेपाल का नक्शा प्रकाशन करने की घोषणा की गई थी। विवादित भूभाग को नक्शे में शामिल करने के पूर्व नेपाल का क्षेत्रफल 1,47,181 वर्ग किमी था। विवादित भूभाग शामिल कर पुस्तक में प्रकाशित नक्शे में नेपाल का क्षेत्रफल 1,47,641.28 वर्ग किमी दर्शाया गया है।