फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neighbor youth mobile phone has teen porn video

मासूम की मौत मामला: पड़ोसी युवक के मोबाइल फोन में था लड़की का अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ था लीक

Thu, 29 Dec 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

25 दिसंबर की रात मकान मालिक ने किशोरी को फंदे से लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार को मोर्चरी से लेकर घर तक परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर हत्या व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Neighbor youth mobile phone has teen porn video
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में किराए के मकान में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पड़ोसी युवक के मोबाइल फोन में किशोरी का अश्लील वीडियो मौजूद था। वीडियो दिखाकर पड़ोसी युवक ने किशोरी को ब्लैकमेल किया था। उसने वीडियो की जानकारी किशोरी के पिता को भी दे दी थी।

विज्ञापन


इससे किशोरी काफी परेशान थी। चूंकि पड़ोसी युवक मकान मालिक का किराया वसूलता था ऐसे में अब इस नई जानकारी के समाने आने के बाद पुलिस मकान मालिक से भी किशोरी के वीडियो का कनेक्शन जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने भाई का मोबाइल फोन इस्तेमाल करती थी। इसी दौरान उसने वीडियो बनाकर फोन के लॉक फोल्डर में रखा था। फोन में कुछ खराबी आने पर किशोरी के भाई ने फोन को बलदेवा प्लाजा के एक मोबाइल शॉप में रिपेयर कराया था। दुकान पर काम करने वाले ही एक युवक ने वीडियो को अपने मोबाइल फोन में ले लिया। इसके बाद उसने किशोरी के पड़ोसी को वीडियो दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि दोनों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो को हटा दिया है। मोबाइल को फॉर्मेट कर देने की वजह से वीडियो हासिल होने में देरी आई। लेकिन, एक मोबाइल से वीडियो के कुछ अंश मिल गए हैं। बाकी वीडियो को रिकवर करने की कोशिश में पुलिस जुटी है।

 

यह हुआ था

25 दिसंबर की रात मकान मालिक ने किशोरी को फंदे से लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार को मोर्चरी से लेकर घर तक परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर हत्या व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक को नामजद व तीन अज्ञात को आरोपी बनाया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल फोन से वीडियो रिकवर किया जा रहा है। संवेदनशील मामले में गहराई से जांच कर जो भी दोषी है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed