फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Medical College name missing from list of NEET counseling

नीट काउंसिलिंग की सूची से बीआरडी का नाम गायब, कॉलेज की मान्यता को लेकर उड़ीं अफवाहें, छात्र परेशान

Sat, 31 Oct 2020 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
BRD Medical College name missing from list of NEET counseling
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस-बीडीएस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजीसी काउंसिलिंग की सूची से बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज का नाम गायब है। कॉलेज में एमबीबीएस की डेढ़ सौ सीटों पर प्रवेश होना है, लेकिन काउंसिलिंग में कॉलेज का नाम गायब होने से छात्र परेशान हैं। इस कारण कॉलेज की मान्यता के संबंध में भी कई प्रकार की अफवाहें उड़ीं। शुक्रवार को कॉलेज परिसर में पूरे दिन इसी विषय पर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. गणेश कुमार का कहना है कि यह मानवीय भूल हो सकती है। केवल बीआरडी का ही नाम नीट की काउंसिलिंग सूची से गायब नहीं है। देश के कई अन्य मेडिकल कॉलेज के नाम भी सूची में नहीं हैं। इन सभी के नाम अगली काउंसिलिंग में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि नाम जोड़े जाने का आग्रह किया गया है। उम्मीद है कि सूची में जल्द नाम शामिल हो जाएगा। इस संबंध में छात्रों ने बताया कि 28 अक्तूबर को वेबसाइट खुलने पर कॉलेज का नाम गायब मिलने पर उन्हें लगा कि कोई तकनीकी समस्या है। पहली काउंसिलिंग में पसंद का मौका महज सोमवार तक है। छात्रों ने बताया कि इसी कारण सभी परेशान हैं। बताया कि इस संबंध में किसी से कोई सही जवाब नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण दो नवंबर तक
प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी mcc.nic.in पर काउंसिलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी काउंसिलिंग के पहले चरण के लिए दो नवंबर दोपहर तीन बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है। फीस दो नवंबर की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकती है।


आयोजित होंगे तीन राउंड
नीट-2020 की काउंसिलिंग के कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। इनमें माप-अप राउंड (अंतिम चरण) भी शामिल है। माप-अप राउंड डीम्ड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कालेजों के लिए आयोजित होगा। इसके लिए पंजीकरण 10 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed