{"_id":"64764b340e8a8fc0c7056e24","slug":"neeraj-of-gorakhpur-university-got-silver-in-20-km-walk-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-187789-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के नीरज को 20 किमी पैदल चाल में मिला रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के नीरज को 20 किमी पैदल चाल में मिला रजत
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमए के छात्र ने बढ़ाया मान
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में आयोजित हो रहे मुकाबले
वर्तमान में बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी देवरिया के छात्र हैं नीरज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र नीरज कुमार चौरसिया ने 20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर गोरखपुर समेत पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में आयोजित की जा रही है।
इससे पहले नीरज कुमार ने इस वर्ष मार्च माह में तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय चेन्नई में आयोजित की गई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022-23 के इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था। इसके साथ ही नीरज ने वर्ष 2019 में नेपोली, इटली में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2019 में भी इंडिया को इसी इवेंट में रिप्रेजेंट किया था। नीरज इस वर्ष चीन में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारी में भी पूरी तन्मयता से जुटे हैं।
वर्तमान में नीरज, बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी देवरिया के छात्र हैं। नीरज कुमार चौरसिया की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राम आसरे सिंह, क्रीड़ा परिषद के सचिव तथा एथलेटिक्स टीम के मैनेजर डॉक्टर बृजेश कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर विजय चहल तथा डॉ राजवीर सिंह के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक- कर्मचारियों ने नीरज को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।