फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Naunihal getting ready to come school laughing not crying

केवीएस: रोते नहीं हंसते हुए स्कूल आने को तैयार हो रहे नौनिहाल, अब 21 दिनों तक चलाया जा रहा है एसआरपी अभियान

Fri, 30 Jul 2021 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 AM IST
सार

नवागत बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को स्कूल के बारे में जानकारी देने के साथ शिक्षकों और पठन पाठन के माहौल से सामंजस्य बनाने के काबिल बनाया जाता है।

विज्ञापन
Naunihal getting ready to come school laughing not crying
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के लिए मानसिक रूप से तैयार किए जाने को लेकर शुरू किए गए स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम (एसआरपी) के दायरे को बढ़ा दिया गया है। अब 21 दिनों तक एसआरपी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नवागत बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को स्कूल के बारे में जानकारी देने के साथ शिक्षकों और पठन पाठन के माहौल से सामंजस्य बनाने के काबिल बनाया जाता है। ताकि बच्चा रोते नहीं हंसते विद्यालय आने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो।
विज्ञापन


पूर्व में एसआरपी के तहत एक सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाता था। इस अभियान के अंतर्गत बच्चे का हर सप्ताह मूल्यांकन किया जाता है कि एक सप्ताह के बाद उसके सीखने की क्षमता में कितना बदलाव आया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स में कक्षा एक के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व में स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम की शुरुआत कराई गई। इस प्रोग्राम का मकसद बच्चों को क्लास रूम की पढ़ाई के लिए तैयार करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed