फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National President of Azad Samaj Party Chandrashekhar came to gorakhpur for UP election 2022

UP Election 2022: गोरखपुर आए चंद्रशेखर, बोले-मजबूती से लड़ेंगे चुनाव

Mon, 31 Jan 2022 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Jan 2022 10:03 AM IST
सार

चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। आजाद समाज पार्टी की स्थानीय यूनिट के साथ बैठक करके विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
National President of Azad Samaj Party Chandrashekhar came to gorakhpur for UP election 2022
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रविवार को गोरखपुर आए। वह शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर ने सबसे पहले डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया, फिर मीडियाकर्मियों से बात की।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। आजाद समाज पार्टी की स्थानीय यूनिट के साथ बैठक करके विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी। सोमवार को समाज के अलग-अलग लोगों से मिला जाएगा। साथ ही विकास की हकीकत बताई जाएगी।
विज्ञापन

कौन है चंद्रशेखर आजाद

छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने एलएलबी की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था, जिसके वह संस्थापक हैं। मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर ने मिशन जारी रखा और दलितों के खिलाफ होने वाले मामलों में कार्रवाई की मांग उठाते रहे। हाथरस की बिटिया से दरिंदगी के मामले से लेकर राजस्थान और हरियाणा में हुई घटनाओं के विरोध में भी प्रदर्शन किए। इसके अलावा दिल्ली में संत रविदास मंदिर हटाने से रोकने को लेकर भी आंदोलन किया।


 

भीम आर्मी ने दलित समुदाय की शिक्षा को लेकर भी प्रयास किए। गांव भादो में इस संगठन ने पहला स्कूल भी खोला था। जबकि अन्य जिलों में भीम आर्मी की टीम द्वारा स्कूलों में किताबों का वितरण कराया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई।

चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी का गठन एक साल पूर्व ही किया। इसके बाद यूपी के विभिन्न सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान बुलंदशहर सीट से अपना प्रत्याशी भी उतारा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed