फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National House Wife-Day Business increased with help of wife

नेशनल हाउस वाइफ-डे: पत्नी के सहयोग से बढ़ा कारोबार, घर-परिवार भी हैं संभालती

Thu, 27 Oct 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

अमर उजाला के नेशनल वाइफ-डे यानी तीन नवंबर के संस्करण के लिए तीन गृहिणियों को गेस्ट एडिटर बनने का मौका मिलेगा। अमर उजाला का गेस्ट एडिटर बनने का उत्साह गृहणियों में सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन
National House Wife-Day Business increased with help of wife
नेशनल हाउस वाइफ-डे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति बिजेनस को पूरा समय दे सकें। काम के दौरान उन्हें घर, परिवार व बच्चों की पढ़ाई की चिंता न करनी पड़े, इसलिए पत्नी घर संभालने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। शहर के शैक्षणिक संस्था के मालिक अपनी सफलता का श्रेय पत्नी को ही देते हैं। उनका कहना है कि पत्नी घर संभाल रही है, इसलिए वे बिजनेस संभाल पा रहे हैं।

विज्ञापन


आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स निदेशक आराधना शाही ने कहा कि परिवार और बच्चों को हरपल साथ लेकर चली हूं। शादी से पहले सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। एमए व बीएड भी कर रखा था। 27 जनवरी 1995 में शादी के बाद पति के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हूं।
विज्ञापन


गृहिणी के रूप में नई पारी शुरू की मगर, शादी के कुछ समय बाद ऐसे हालात बने कि स्कूल संचालन में भी मदद करनी पड़ी। 10 वर्षों तक आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम की प्रधानाचार्य रही। बेटे अरिहंत शाही और बेटी अक्षिता शाही के पालन-पोषण के साथ ही परिवार का भी ध्यान रखा। इसके बाद कुसम्ही व ग्रीन सिटी ब्रांच देखना शुरू किया। नतीजा है कि स्कूल अच्छे से चल रहे हैं। अच्छा रिजल्ट आ रहा है। स्कूल के चेयरमैन और पति अजय शाही ने हर कदम मेरा साथ निभाया। उनके बिना मेरा अस्तित्व ही नहीं है। अब स्कूल की सात शाखाएं हैं। जल्द ही दो और शाखाएं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन अजय शाही ने कहा कि एक अच्छी बहू, पत्नी और मां की भूमिका आराधना बखूबी निभा रहीं हैं। मेरी सफलता के पीछे पत्नी का मजबूत कंधा है। वह मेरे काम व फैसले का सम्मान करती हैं। समर्थन भी देती हैं। इसी का नतीजा है कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहे हैं। वह न सिर्फ मेरे कारोबार में हाथ बंटाती हैं, परिवार की देखभाल भी उतनी ही खूबी से करती हैं।

 

बनिए गेस्ट एडिटर, चलिए होटल रेडिसन ब्लू

अमर उजाला के नेशनल वाइफ-डे यानी तीन नवंबर के संस्करण के लिए तीन गृहिणियों को गेस्ट एडिटर बनने का मौका मिलेगा। अमर उजाला का गेस्ट एडिटर बनने का उत्साह गृहणियों में सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को सभी प्रविष्टियों में उत्तर शत प्रतिशत सही पाए गए, लेकिन 18 गृहणियों ने साथ में अपनी फोटो नहीं भेजी, इसलिए उनकी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया गया। अधिक प्रविष्टियां होने के कारण दस भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक चुने गए विजेताओं को होटल रेडिसन ब्लू में बुलाया जाएगा।

सामान्य परीक्षा होगी, फिर गेस्ट एडिटर पैनल के लिए तीन और चलिए होटल रेडिसन ब्लू में डिनर करने के लिए चार गृहिणियों का चुनाव किया जाएगा। हम आपको बता दें कि तीन नवंबर को नेशनल हाउस वाइफ-डे पर अमर उजाला का जो अंक आपको हाथों में होगा, उसे तीन हाउस वाइफ का गेस्ट एडिटर पैनल तैयार करेगा। दो नवंबर को अमर उजाला कार्यालय में वे एक संपादक की तरह अमर उजाला की रिपोर्टिंग टीम से काम लेंगी। खबरों का चयन करेंगी और उन्हें अखबार में कहां स्थान देना है, वह भी वे ही तय करेंगी।

क्विज कॉटेस्ट के नियम व शर्तें

  • यह कॉटेस्ट महिलाओं के लिए है
  • शैक्षणिक योग्यता स्नातक
  • उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • क्विज में उसी दिन के अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों से संबाधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जवाब के विकल्पों में सही पर टिक करना होगा
  • 31 अक्तूबर को अखिरी क्विज प्रकाशित होगी
  • 21 सफल विजेताओं से तीन गेस्ट एडिटर चुनी जाएंगी
  • गेस्ट एडिटर का चुनाव सामान्य लिखित परीक्षा से होगा
  • अमर उजाला के पाठकों के अलावा अन्य गृहणियां भी भाग ले सकती हैं। उन्हें अमर उजाला में प्रकाशित क्विज फार्मेट की फोटो स्टेट कराकर पूरी तरह से भरकर भेजना होगा।
  • एक बार विजेता घोषित होने के बाद अन्य क्विज में आपकी एंट्री नहीं शामिल होगी।
  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।


व्हाट्सएप नंबर: 7617566160, 8299660608

ये हैं क्विज तीन की विजेता
विजेता          पता
सविता राय     कूड़ाघाट, सिंघड़िया
रीना पटवा      पांडेयहाता
रिंकी वर्मा       सूरजकुंड
प्रीति अग्रवाल  खजांची चौराहा, फातिमा रोड
अर्चना सिंह     विष्णुपुरम
 रंजना सिंह     सहारा स्टेट
सुषमा मौर्या    फूलवरिया रूस्तमपुर
आरती पांडेय   माया बाजार
अमीषा          जटेपुर उत्तरी
रितू कन्नौजिया  विवेकापुरम, तारामंडल

 

सवाल- त्योहार में कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी?
ए-42
बी-45
सी-31
डी-50

सवाल- जिले में कितनी हत्याएं हुई हैं?
ए-दो
बी-सात
सी-चार
डी- तीन

सवाल- गोविवि की मिड टर्म परीक्षाएं कब से होंगी?
ए- दो नवंबर
बी-चार नवंबर
सी-छह नवंबर
डी-पांच नवंबर

सवाल- 48 घंटे में कोरोना के कितने मरीज मिले?
ए-चार
बी-नौ
सी-पांच
डी-आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed