फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Bone and Joint Day Corona attacked on hip and knee know preventive measures by Doctors

National Bone and Joint Day: कूल्हे और घुटने पर भी हो रहा है कोरोना का वार, विशेषज्ञों ने दी ये खास सलाह

Wed, 04 Aug 2021 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 01:08 PM IST
सार

आर्थोपेडिक एसोसिएशन करेगा लोगों को आगाह। कोरोना बीमारी के बीच बेहद सतर्क रहने की है जरूरत। विशेषज्ञों के मुताबिक सही समय पर नहीं हुआ इलाज तो मरीजों के कूल्हे, गांठ जैसी गंभीर बीमारी का बढ़ सकता है खतरा।

विज्ञापन
National Bone and Joint Day Corona attacked on hip and knee know preventive measures by Doctors
डॉ. अमित मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के डॉ. अमित ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति के बाद मरीजों में पोस्ट कोविड माइल्जिया की शिकायतें लगातार आ रही हैं। कमर, पूरे पैर, घुटने और कूल्हों में बेतहाशा दर्द (फटने जैसा) की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसमें कई ऐसे मरीज भी मिले हैं जिनके घुटने और कूल्हे का ऑपरेशन तक करना पड़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो ऐसे मरीजों के कूल्हे, गांठ जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


चार अगस्त यानी आज के दिन नेशनल बोन एंड ज्वाइंट डे मनाया जाता है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और आर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 प्रतिशत मरीज पोस्ट कोविड माइल्जिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनके मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। यह समस्या सामान्य वायरल इंफेक्शन में भी मरीजों में होती है। लेकिन कोरोना बीमारी में खून की धमनियों में हाइपरकोग्यूबिलिटी (खून की धमनियों में रक्त का का थक्का जम जाना) मिलता है। इससे कूल्हों और घुटने के खराब होने की आशंका सर्वाधिक होती है। कोविड के बाद कई मरीजों के तो कूल्हे और घुटने भी खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन


कहा कि कोरोना बीमारी के बीच बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। अवस्कूलरनेक्रोसिस बीमारी में लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की वजह से है हड्डियों में कमजोरी और दर्द रह सकता है। इस बीमारी से हड्डियों में ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका भी है जो कूल्हे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोरोना वायरस से कूल्हे खराब होने के मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में लोग अधिक से अधिक व्यायाम करें और विटामिन-डी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं अपना बचाव
कोरोना संक्रमण के दौरान पानी पर्याप्त पीयें ताकि डिहाइड्रेशन न होने पाए। खून पतला करने वाली दवा अब प्रोटोकॉल में है, इसलिए कोविड मरीजों को यह दवा लिखी जा रही है। इसे जरूर लें। योग-व्यायाम करते रहें। यह बीमारी हो जाने पर भी खून पतला करने वाली दवाएं दी जाती हैं। उसकी डोज का मानक तय है। इसके अलावा नसों व मांसपेशियों को आराम पहुंचाने की भी दवाएं भी दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed