{"_id":"61ea68d8d53add22103e4f5d","slug":"name-of-13-centers-cut-in-gorakhpur-11-newly-created-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: गोरखपुर में 13 केंद्रों का कटा नाम, 11 नए बनाए गए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: गोरखपुर में 13 केंद्रों का कटा नाम, 11 नए बनाए गए केंद्र
Fri, 21 Jan 2022 01:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:33 PM IST
सार
दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 199 केंद्रों पर होगी। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों का किया अनुमोदन।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जिले के 199 केंद्रों पर होंगी। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने केंद्रों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। नई सूची में पूर्व में घोषित 201 केंद्रों में से 13 केंद्रों का नाम हटाया गया है, जबकि 11 नए केंद्रों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
परिषद ने 10 जनवरी को 201 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की थी। 29 विद्यालयों को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया। वहीं, अब तक केंद्र बनते आ रहे 31 विद्यालयों को सूची से बाहर कर दिया गया था। 13 जनवरी तक कुल 151 आपत्तियों में से 47 माध्यमिक विद्यालयों ने केंद्र बनाए जाने, पांच ने परीक्षा केंद्र हटाए जाने तो 14 विद्यालयों ने छात्र संख्या अधिक आंवटित किए जाने सरीखी आपत्तियां दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की 17 जनवरी को आयोजित बैठक में आपत्तियों पर विस्तारपूर्वक विमर्श हुआ। सभी आपत्तियों की जांच के बाद बृहस्पतिवार को 199 केंद्रों के नाम तय किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
पिछले साल से सात केंद्र कम बने
बोर्ड की ओर से वर्ष 2020-21 में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 206 केंद्र बनाए गए थे। इस बार 199 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
- हाईस्कूल- 67,038
- इंटर - 60,548
जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के द्वारा माध्यमिक विद्यालयों की ओर से दर्ज कराई गई 151 आपत्तियों की जांच की गई है। मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जहां मानक पूरे नहीं थे, उन्हें सूची से हटा दिया गया है। - ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस।