फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagendra family DNA will sent to Uttarakhand after chamoli disaster

चमोली हादसा: उत्तराखंड भेजा जाएगा नागेंद्र के परिजनों का डीएनए, इससे होगी शव की पहचान

Fri, 19 Feb 2021 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Nagendra family DNA will sent to Uttarakhand after chamoli disaster
chamoli disaster, tunnel - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड हादसे में लापता गोरखपुर के डोहरिया क्षेत्र के बुढ़ियाबारी निवासी नागेंद्र सिंह के परिजनों का डीएनए उत्तराखंड सरकार को भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल टीम गठित की जा रही है। जिले से डीएनए का सैंपल पहले यूपी शासन को और वहां से उत्तराखंड भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में गोरखपुर के कुल चार लोग लापता थे। इनमें से तीन का शव घटना के सात दिन बाद चमोली के रैणी गांव में मिला था। मगर नागेंद्र के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


घटना के करीब 12 दिन गुजरने की वजह से अब रेस्क्यू ऑपरेशन में जो शव मिल रहे हैं, उनकी पहचान आसान नहीं रह गई है। ऐसे में पहचान में सहूलियत के लिए ही अब डीएनए मंगाए जा रहे हैं। आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर डीएनए के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

तीन पीड़ित परिवारों के खाते में भेजी गई दो-दो लाख की मदद

हादसे में गोरखपुर के जिन तीन लोगों के शव मिल चुके हैं उनके परिवार वालों के खातों में यूपी सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई है। आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि जगतबेला के गौरा खास निवासी धनुर्धारी सिंह और वेद प्रकाश के परिजनों को पहले ही रकम भेजी जा चुकी है।

सहजनवां के केशाकुरहा निवासी शेषनाथ उपाध्याय के परिजनों ने जो खाता दिया था वह सक्रिय नहीं था। उनसे दूसरा खाता नंबर मांगा गया था। शुक्रवार को उनके खाते में भी दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भेज दी गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीड़ितों को उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed