फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nadda-Yogi will communicate with booth presidents of Gorakhpur region for UP election 2022

मिशन 2022: गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे नड्डा-योगी, यहां होगा सम्मेलन

Fri, 12 Nov 2021 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 08:31 PM IST
सार

22 नवंबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा सम्मेलन, पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आना था लेकिन कार्यक्रम बदला।

विज्ञापन
Nadda-Yogi will communicate with booth presidents of Gorakhpur region for UP election 2022
जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 30 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 नवंबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जनता के बीच जाने का मंत्र भी देंगे। पहले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आना था लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व महामंत्री प्रदीप शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वाराणसी जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 को गोरखपुर में होगा। इसमें सिर्फ बूथ अध्यक्ष ही आएंगे। हर बूथ अध्यक्ष को वैज दिया जाएगा।
विज्ञापन


वैज पर मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी के हस्ताक्षर होंगे। पन्ना प्रमुखों का सत्यापन इसी महीने किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों का सम्मेलन भी कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों की संचालन समिति की बैठक 15-25 नवंबर के बीच होगी। बूथों की ग्रेडिंग कराई जाएगी। हर बूथ का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बूथ के सामान्य मतदाता को भी जोड़ा जाना है। वाराणसी की बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई

मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान 21 से 27 नवंबर के बीच चलेगा। हर बूथ के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे। मतदाता सूची से नामों का मिलान करेंगे। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से फार्म-6 भरवाकर मतदाता बनवाने की औपचारिकता पूरी कराएंगे।

हर बूथ पर सौ-सौ सदस्य बनाए जाएंगे
भाजपा ने तय किया है कि हर बूथ पर सौ-सौ नए सदस्य बनाए जाएंगे। गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों में करीब 30 हजार बूथ हैं। बड़े बूथों पर चुनाव की खास रणनीति बनाई जाएगी। चार बड़ी यात्राएं भी होंगी। विधानसभा क्षेत्रों में लाभार्थी सम्मेलन कराया जाएगा। महिला कमल शक्ति सम्मेलन भी कराया जाएगा।

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से जुड़े जिले
गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed