{"_id":"62887482840ff6460f6bd6ff","slug":"murder-of-young-man-who-went-to-get-rid-of-quarrel-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: गोरखपुर में पड़ोसी का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: गोरखपुर में पड़ोसी का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 May 2022 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 10:41 AM IST
सार
इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि अर्जुन (32) शक्तिनगर कॉलोनी में अपनी पत्नी सरोज देवी और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात उनके पड़ोसी सुरेश के घर के लोग आपस में किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। अर्जुन झगड़े में बीच-बचाव करने गया तो उन लोगों ने अर्जुन को ईंट से कूंचकर मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके की शक्तिनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों सुरेश सिंह, सागर सिंह, बद्री सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी ईंट भी पुलिस ने बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुरेश और सागर सगे भाई हैं, पिता ब्रदी सिंह के साथ यहां रहते हैं। सभी महराजगंज के परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा निवासी हैं। इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि अर्जुन (32) शक्तिनगर कॉलोनी में अपनी पत्नी सरोज देवी और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात उनके पड़ोसी सुरेश के घर के लोग आपस में किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। अर्जुन झगड़े में बीच-बचाव करने गया तो उन लोगों ने अर्जुन को ईंट से कूंचकर मार डाला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।