फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder in land dispute two jailed in Gorakhpur

गोरखपुर: भूमि विवाद में की गई थी हत्या, दो को जेल

Sat, 12 Mar 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Mar 2022 10:40 AM IST
सार

सिकरीगंज में प्रधान के पट्टीदार की गोली मारकर हत्या का मामला, बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, फरार आरोपियों की तलाश।

विज्ञापन
Murder in land dispute two jailed in Gorakhpur
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के ढेहराटीकर गांव में बुधवार रात प्रधान के पट्टीदार अशोक सिंह (42) की गोली मारकर हत्या भूमि विवाद में ही की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों श्याम उपाध्याय और गोरख को शुक्रवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि नाकौड़ी गांव निवासी अशोक सिंह का श्याम उपाध्याय से भूमि का विवाद चल रहा है। उसी भूमि पर वह निजी शौचालय का निर्माण करवा रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए मजदूर बुलाने बुधवार शाम गए थे। अगले दिन के लिए मजदूर बुलाकर वह बाइक से लौट रहे थे कि शराब भट्ठी के पास आरोपियों ने बाइक रोक ली और गोली मार दी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दी है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस है। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद हत्या में इस्तेमाल असलहा बरामद कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed