{"_id":"63abd5fa8b3705052e170bc6","slug":"murder-case-registered-against-seven-in-woman-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला की मौत मामले में सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, 22 अगस्त 2022 को हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला की मौत मामले में सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, 22 अगस्त 2022 को हुई थी घटना
Wed, 28 Dec 2022 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:06 AM IST
सार
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति रामकिशुन, ससुरल शिवनाथ, सास घुरपति गांव की शोभा देवी को नामजद और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के कंजहवा निवासी यशोदा पत्नी अवधराज की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल सखनी गांव में 22 अगस्त 2022 को महिला की मौत मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मारपीट और हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति रामकिशुन, ससुरल शिवनाथ, सास घुरपति गांव की शोभा देवी को नामजद और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के कंजहवा निवासी यशोदा पत्नी अवधराज की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनका कहना है कि बेटी बिंदु की शादी जंगल सखनी गांव के राम किशुन के साथ की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पति रामकिशुन का गांव के एक महिला से अवैध संबंध था, जिसका बेटी विरोध करती थी। उसी बात को लेकर 22 अगस्त 2022 को दामाद रामकिशुन, ससुर शिवनाथ, सास घुरपति के साथ गांव की महिला शोभा देवी व तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान बिंदु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यशोदा का कहना है कि गुलरिहा थाने व उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।