{"_id":"64c569161bde1152c3029bc4","slug":"murder-case-in-arrest-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-256018-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड : दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्याकांड : दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके के रुधौली गांव में खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर गोली मार कर किसान की हत्या व चार लोगों को घायल करने की घटना में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के मठिया निवसी साजन कन्नौजिया, मझवलिया गांव निवासी सचिन यादव के रूप में हुई है। 26 जुलाई को रुधौली गांव में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी कार व बाइक से आए और जातिसूचक गालियां देने लगे थे। मना करने पर किसान राजकिशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।