फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder case arrest

Gorakhpur News: ट्रक चालक की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
murder case arrest
गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के हरपुर मड़ई टोला के रहने वाले ट्रक चालक भीम यादव की हत्या प्रेम संबंध में हुई थी। बेटी से नजदीकी से नाराज होकर दोस्त के पिता ने पत्नी और बेटी संग मिलकर पहले भीम का हाथ-पैर बांधा और फिर सरिया से पीटकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी महिला मित्र अंजू, उसके पिता विश्राम व मां कुसुम को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भीम यादव ट्रक चलाकर जीवन यापन करता था। रविवार की रात में वह ट्रक चलाकर आया था। पिता महेंद्र यादव ने बताया कि उसका दोस्त बाल्मिकी उसे बुलाकर ले गया था और फिर गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया था, जहां पर मौत हो गई। मगर, पुलिस की जांच में आया है कि भीम की अंजू से गहरी दोस्ती थी और वह खुद उससे मिलने गया था। भीम को घर में देखकर विश्राम नाराज हो गया और उसने विरोध करते हुए भीम की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विश्राम की पत्नी कुसुम और बेटी अंजू भी आ गईं। बदनामी न होने पाए इस वजह से तीनों ने मिलकर भीम यादव के हाथ-पैर को बांध दिया और फिर सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान बाल्मिकी आ गया तो उसे बताया गया कि वह गिरकर घायल हो गया है। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल सरिया भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed