फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   municipal officials and contractors between fight in gorakhpur municipal corporation

थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद निगम अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच छिड़ी ‘जंग’

Mon, 13 Jan 2020 11:26 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 13 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
municipal officials and contractors between fight in gorakhpur municipal corporation
nagar nigam gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद नगर निगम प्रशासन और ठेकेदारों के बीच ठन गई है। एक तरफ जहां नगर निगम एक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा है, वहीं ठेकेदारों ने कमीशनखोरी का आरोप और इसके बंद होने तक आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। सोमवार से ठेकेदार आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद के साथ उनके कक्ष में ही ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव पर बदसलूकी के आरोप लगे थे। चीफ इंजीनियर ने ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव के खिलाफ कोतवाली थाने में गत शनिवार को लोक सेवक को धमकी देने के अलावा सरकारी काम में बाधा डालने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


अब नगर निगम प्रशासन एक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है। ठेकेदार की पत्रावली तैयार की जा रही है।

- अभी एक या दो और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक ठेकेदार का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा क्योंकि पूरे प्रकरण के पीछे एक अन्य ठेकेदार की भूमिका है। पत्रावली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

ठेकेदारों की 20 करोड़ रुपये की देनदारी है। छह करोड़ रुपये की फाइल स्वीकृत हो चुकी है। करीब दो करोड़ रुपये की फाइल अकाउंट ऑफिस में है। बिना कमीशन के कोई भी काम नहीं होता है। इस कमीशनखोरी से हरेक ठेकेदार परेशान है। नगर निगम में जब तक कमीशनखोरी बंद नहीं होगी, तब तक ठेकेदारों का आंदोलन होगा। सोमवार से ठेकेदारों का आंदोलन शुरू हो गया है। पहले वार्ता होगी अगर उससे बात नहीं बनती है तो धरना दिया जाएगा।
- नरसिंह पांडेय, अध्यक्ष, नगर निगम ठेकेदार संघ

ठेकेदारों ने बैठक कर बनाई रणनीति

नगर निगम के ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को नगर निगम के ठेकेदारों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। इस दौरान नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि नगर निगम के ठेकेदार एकजुट हैं और सब मिलकर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली का विरोध करेंगे। इस दौरान संपूर्णानंद त्रिपाठी, विनय तिवारी, दिनेश पाल, आनंद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, रत्नाकर, सलमान, पंकज मणि आदि मौजूद रहे।  

21 फीसदी कमीशनबाजी के आरोप  
नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नरसिंह पांडेय का आरोप है कि नगर निगम में हरेक काम के लिए 21 फीसदी तक कमीशन देना पड़ता है। ऊपर से लेकर नीचे तक कमीशन तय है। जो अघोषित रेट है, वह हैरान कर देगा। इंजीनियरिंग सेक्शन में ही 11 फीसदी कमीशन बंटता है।

चेक बनवाने और रकम निकलवाने में चार फीसदी कमीशन देना पड़ता है। निचले स्तर पर एक फीसदी कमीशन जाता है। तमाम पार्षद ऐसे हैं, जो पांच फीसदी तक कमीशन लेते हैं। ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव, नरसिंह पांडेय ने कहा कि इन सबके अलावा नियमानुसार फाइल बनते समय ही दो प्रतिशत लेबर टैक्स के मद में, जीएसटी के मद में 12 प्रतिशत टैक्स कट जाता है। 

कोट:::
किसी भी स्तर पर फाइल लटकाई जाए तो सीधे मुझसे शिकायत की जाए। तथ्यों के साथ कोई ठेकेदार आता है तो फाइल रोकने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कमीशनखोरी की इजाजत किसी को नहीं है। हम अच्छा काम कराना चाहते हैं तो 100 फीसदी गुणवत्ता परक काम पर ध्यान देना होगा।
- अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त

ठेकेदार के खिलाफ लोकसेवक को धमकी देने का केस

नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र को ठेकेदार द्वारा धमकी दिए जाने के मामले मेें कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव के खिलाफ लोकसेवक को धमकी देकर कार्यों से रोकने और बदसलूकी करने के आरेाप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी ठेकेदार को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।  

इतनी हो सकती है सजा
धारा 353, धारा 504: इन दोनो ही धाराओं में दोषी पाए जाने पर दो वर्ष की सजा या अर्थदंड या दोनों हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed