फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation tax inspector arrested for molesting girl

गोरखपुर: दुष्कर्म का आरोपी नगर निगम का कर निरीक्षक गिरफ्तार, शादी के लिए धर्म परिवर्तन का भी बनाया था दबाव

Thu, 28 Oct 2021 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 10:12 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि फेसबुक की मदद से उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक से हुई थी। जान पहचान बढ़ी तो मुलाकात होने लगी। इस बीच फरहान ने शादी का झांसा दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
Municipal corporation tax inspector arrested for molesting girl
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोपी नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी कर निरीक्षक ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया था। युवती की तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके की युवती का आरोप है कि जनवरी 2021 में फेसबुक की मदद से उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। जान पहचान बढ़ी तो मुलाकात होने लगी। इस बीच फरहान ने शादी का झांसा दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके लिए युवती तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि फरहान ने एक दिन युवती को बुलाया और बातचीत करने के लिए दोस्त शुभम गुप्ता के तारामंडल क्षेत्र के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट पर ले गया। वहीं दुष्कर्म भी किया। घूमाने के बहाने फरहान उसे कई बार बाहर ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए कहने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के इस आरोप के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।


राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने युवती के साथ दुष्कर्म व धर्म बदलने का दबाव डालने के आरोपों का संज्ञान लिया है। साथ ही आरोपी नगर निगम कर्मचारी फरहान अहमद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में उपाध्यक्ष ने रामगढ़ताल के थाना प्रभारी से मोबाइल फोन पर बात भी की है। उनका कहना है कि प्रेम जाल में फंसाकर किसी युवती की जिंदगी बर्बाद करना गंभीर अपराध है। मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed