{"_id":"6a2b211a9a9b46224d0c0abd","slug":"municipal-corporation-preparations-to-tackle-waterlogging-in-the-planetarium-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1351009-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम: तारामंडल क्षेत्र में जलभराव से निपटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम: तारामंडल क्षेत्र में जलभराव से निपटने की तैयारी
विज्ञापन
गोरखपुर। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तारामंडल क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया और वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
योजना के तहत बारिश के समय चंपा देवी पार्क रोड स्थित परमहंस मोहल्ले के पास दो पंपिंग सेट संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा इसी मार्ग पर दो सक्शन मशीनों की व्यवस्था की गई है, जो सड़क पर जमा पानी को खींचकर निकटवर्ती नालियों में प्रवाहित करेंगी। निर्माणाधीन ग्रीनवुड योजना से तिकोना पार्क जाने वाली सड़क पर होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एक अतिरिक्त सक्शन मशीन तैनात की जाएगी।
वहीं सिद्धार्थपुरम विस्तार से बैंक ऑफ बड़ौदा जाने वाली सड़क पर जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक पंपिंग सेट लगाया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान पानी का तेजी से निकास हो सके। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों की पहले से पहचान कर वहां आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।