{"_id":"5e2af3bb8ebc3e4b4f228f36","slug":"municipal-corporation-first-campaign-under-the-leadership-of-rt-col-cp-singh-encroachment-removed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम ‘लीडर’ के नेतृत्व में चला निगम का बुल्डोजर, दो किमी तक स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ‘लीडर’ के नेतृत्व में चला निगम का बुल्डोजर, दो किमी तक स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त
Fri, 24 Jan 2020 07:22 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम ने काम शुरू किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के ‘लीडर’ सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में नगर निगम का पहला अभियान चला। एल्यूमिनियम फैक्ट्री रोड पर एचएन सिंह चौराहे से लेकर मे पूर्व पार्षद अन्नपूर्णा शुक्ला के कार्यालय तक नाले पर से काफी संख्या में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
अभी हाल में ही नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के लीडर के तौर पर सेना से सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया था।
शुक्रवार को उनके नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। करीब दो किलोमीटर तक चले अभियान के दौरान नालों पर से सारा अतिक्रमण हटा दिया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
लेकिन नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान नालों पर से सारा अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान निगम के अनिल सिंह, रामसूचित, एसआई सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।

कृष्णानगर वार्ड में नाले के पानी की बहाव की समस्या नहीं हुई दूर
कृष्णानगर वार्ड में नाले के पानी की बहाव की समस्या दूर नहीं हो सकी। शुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्रीय पार्षद सबी कुमार ने टीम के लीडर कर्नल सीपी सिंह को नाले के पानी का बहाव में व्यवधान की कारणों की जानकारी दी। बताया कि नाले का पानी के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। दरअसल नगर निगम के वार्ड के आगे रेलवे की कॉलोनी है। ऐसे में उस तरफ नाले के पानी का बहाव नहीं दिया जा सकता है। नगर निगम के आरआई अनिल सिंह ने बताया कि इसके बाद नगर निगम की टीम वापस लौट आई।
पूरी निष्पक्षता से सड़क और नालों पर से अतिक्रमण हटे: नगर विधायक
गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा है कि नगर निगम कृष्णानगर, हड़हवा फाटक, लोहिया नगर, अशोक नगर, मोती पोखरा, रामजानकी नगर क्षेत्र के पूरी निष्पक्षता से सड़क और नालों पर से अतिक्रमण हटाने को कहा।
उन्होंने कहा कि शनिवार को पूरे समय उपस्थित रहकर स्वयं सफाई करवाएंगे। इस मौके पर उन्होंने अभियान के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह को निर्देशित किया कि यह अभियान पूरी निष्पक्षता के साथ चलाया जाये। चाहे कोई कितना भी प्रभावी व्यक्ति हो या कमजोर व्यक्ति हो एयदि उसने नाले और सड़क पर कब्जा कर लिया है तो उसे पूरी कड़ाई से हटा दिया जाए। इस दौरान राप्तीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, नागेंद्र नाथ मिश्र, प्रेम नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह नन्हे, दीपेंद्र शुक्ल, संटू उपाध्याय, शिवशंकर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।