फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation exerted its strength to clean Goddhoia drain

गोरखपुर: गोड़धोइया नाले की सफाई के लिए नगर निगम ने झोंकी ताकत, यहां पर लगाई गई हैं पोकलेन

Fri, 08 Apr 2022 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Apr 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation exerted its strength to clean Goddhoia drain
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के गोड़धोइया नाला की सफाई के लिए ललनगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। मशीन और मैन पावर से नाले के बहाव को प्रभावित करने वाले स्थानों पर खास फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश के बाद बाहर से 21 टन वाली छह पोकलेन मंगाई गई हैं। इनको निर्धारित स्थानों पर लगाया गया है। जलकुंभी व टारो प्लांट निकालने के लिए नाव लगाई गई हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिर्फ पांच पोकलेन से नाला की सफाई कराई गई। बुधवार को एक पोकलेन के दलदल में फंस जाने के बाद वहां पर अस्थाई प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार से छह पोकलेन से सफाई शुरू करा दी जाएगी। नाला सफाई में निकाली जा रही जलकुंभी व टारो प्लांट को आर्गेनिक कम्पोस्ट बनाने के लिए कान्हा उपवन में बनाए गए कम्पोस्ट पिट में डाला जा रहा है। नाला सफाई को लेकर डेडलाइन तय कर दी गई है। अप्रैल के अंत तक नाला को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यहां पर लगाई गई हैं पोकलेन

- फातिमा पुलिया से मेडिकल कॉलेज नाले पर
- फातिमा पुलिया से रैन बसेरा की ओर नाले पर
- गीता वाटिका के आगे गोड़धोइया पुलिया पर मजार के पास
- पार्षद अफरोज के आवास के पीछे
- वार्ड नंबर 18 में जगल तुलसीराम पूर्वी पुलिया पर
- झरना टोला में रेलवे छावनी पुलिया के नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed