फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   municipal corporation build toilet near Ramgarh Tal at gorakhpur

लाडला भूख से नहीं होगा बेहाल, रामगढ़ताल घूमने वाली महिलाओं को मिली ये खास सौगात

Sat, 28 Nov 2020 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation build toilet near Ramgarh Tal at gorakhpur
रामगढ़ताल के पास बना टॉयलेट। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल घूमने के लिए जाने वाली महिलाओं के बच्चे भूख से बेहाल नहीं होंगे। नगर निगम ने रामगढ़ताल के पास ऐसा अत्याधुनिक पब्लिक टॉयलेट बनवाया है जिसमें माताओं को अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए विशेष कमरा भी होगा। बता दें कि मेयर सीताराम जयसवाल आज इस पब्लिक टॉयलेट का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस उपकेंद्र के सामने नगर निगम ने करीब 42 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक शौचालय बनवाया है। इसमें एक कमरा ब्रेस्ट फीडिंग के लिए होगा। इसमें मां अपने बच्चे को दूध पिला सकेंगी। मतलब यह कि बच्चे को भूख लगने पर अपना दूध पिलाने के लिए मां को घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा और बच्चा भूख से बेहाल नहीं होगा।  यह पहली बार होगा जब कोई सरकारी विभाग सार्वजनिक स्थल पर ऐसी सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


दरअसल रामगढ़ताल के सामने और नौकायन पर रोजाना हजारों लोग आते हैं। लेकिन पब्लिक टॉयलेट नहीं होने की वजह से लोगों को काफी समस्या झेलनी पड़ती थी, इसको देखते हुए नगर निगम ने  ऐसा अत्याधुनिक पब्लिक टॉयलेट बनवाया है जिसमें महिला, पुरुष तथा दिव्यांगों के लिए अलग-अलग वाश रूम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगेगी

नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि इस पब्लिक टॉयलेट के बाहर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना है। साथ ही इंसीनरेटर मशीन भी लगेगी। इसमें इस्तेमाल सेनेटरी नैपकिन का निस्तारण किया जाएगा।

सेंसर पर आधारित है इसका यूरिनल
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद का कहना है कि यह टॉयलेट कांप्लेक्स आधुनिक है। इसके यूरिनल सेंसर आधारित हैं। इससे सफाई की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed