फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation accused of throwing animal remains

UP News: नगर निगम पर पशुओं का अवशेष फेंकने का आरोप, पूरे दिन परेशान रहा चिड़ियाघर प्रबंधन

Tue, 12 Jul 2022 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jul 2022 11:02 AM IST
सार

प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि नगर निगम अपने ही निर्देशों को भूल गया। बताया कि चिड़ियाघर के बगल उसी डंपिंग ग्राउंड में मृत पशुओं को दफनाने से मना करते हुए सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी ने चिड़ियाघर प्रबंधन को पत्र लिखा था। लेकिन, सहायक नगर आयुक्त बकरीद पर खुद के प्रतिबंध को ही भूल गए।

विज्ञापन
Municipal corporation accused of throwing animal remains
खोराबार इलाके में मांस का टुकड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर चिड़ियाघर प्रबंधन ने नगर निगम पर सोमवार को डंपिंग ग्राउंड में कुर्बानी किए पशुओं के अवशेष फेंके जाने का आरोप लगाया। हालांकि, प्राणी उद्यान एवं वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर थोड़ी देर डंपिंग रोक दी। लेकिन, निगम अधिकारियों के आश्वासन के थोड़ी बाद फिर गाड़ियां डंपिंग करती दिखीं। ऐसे में पूरे दिन चिड़ियाघर प्रबंधन परेशान दिखा।

विज्ञापन


प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि नगर निगम अपने ही निर्देशों को भूल गया। बताया कि चिड़ियाघर के बगल उसी डंपिंग ग्राउंड में मृत पशुओं को दफनाने से मना करते हुए सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी ने चिड़ियाघर प्रबंधन को पत्र लिखा था। लेकिन, सहायक नगर आयुक्त बकरीद पर खुद के प्रतिबंध को ही भूल गए।
विज्ञापन


प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक योगेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को कुर्बानी के जानवरों के तकरीबन 40 ट्रक-ट्रॉली अवशेष पोकलेन से गड्ढा खोद डंप कर दिया गया। सोमवार को जब प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह यहां डंपिंग करने के लिए गाड़ियां लेकर पहुंचे तो प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक के अलावा वन दरोगा रोहित सिंह, वन प्रभाग मुख्यालय से रेंजर सुधीर कुमार और वन दरोगा महेंद्र सिंह ने डंपिंग पर रोक लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मांस के अवशेष मिलने से हड़कंप

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के पकड़ियाहवां टोले में सोमवार को मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने टुकड़े को जांच के लिए पशु अस्पताल भेजवा दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कबाड़ बीनने वाला शख्स मांस लेकर आया था।  

जानकारी के मुताबिक, पकड़ियाहवां टोले से गुजर रहे कुछ राहगीर ने पुलिस को मांस के होने की जानकारी दी। सीओ कैंट श्यामदेव विंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि कुछ लोग बंगाल के रहने वाले हैं। यहां पर कबाड़ बिनने का काम करते हैं। बकरीद में वह तुर्कमानपुर से मांस खाने के लिए लेकर आए थे। फिलहाल, लोगों के विरोध की वजह से पुलिस ने मांस के टुकड़ों को जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed