फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Commissioner of Gorakhpur inspected Green City Phase-2 and ended waterlogging

गोरखपुर: दूर हुआ ग्रीन सिटी का जलभराव, चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Sat, 11 Sep 2021 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 01:02 PM IST
सार

ग्रीन सिटी में घंटे भर रहकर कराई विशेष सफाई, जलभराव हुआ काफी कम। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर की कार्रवाई। चरगांवा वार्ड का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Municipal Commissioner of Gorakhpur inspected Green City Phase-2 and ended waterlogging
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का नगर आयुक्त ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के नगर आयुक्त ने शुक्रवार को ग्रीन सिटी फेज-2, का निरीक्षण किया गया। वहां जलभराव काफी खत्म हो गया था। इसके बाद नगर आयुक्त ने वहां विशेष सफाई अभियान चलवाया। जल निकासी के बाद मैलाथियान, चूना कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और डस्टिंग कराई गई। साथ ही डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके बाद नगर आयुक्त ने चरगांवा वार्ड का भी निरीक्षण किया। वार्ड में क्लोरीन की दवाओं को बांटा गया, पूरे वार्ड में बड़े टैंकर वाहन से सोडियम हाईपोक्लोराईड का भी छिड़काव कराया गया। इस दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त 400 मीटर सड़क बनाने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। इस दौरान उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, सफाई निरीक्षक सुनील सिंह, वार्ड पार्षद संतराज शर्मा, बृजेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विभिन्न वार्डों में चला स्वच्छता महा अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर नगर सें स्वच्छता महाअभियान के आह्वान पर शुक्रवार को जगंल तुलसी राम पूर्वी, बसंतपुर (हनुमान गढ़ी/बन्धा), तिवारीपुर (स्टेशन के आस-पास), रसूलपुर, चरगांवा, व अन्य वार्डों में स्वच्छता महाअभियान के तहत विशेष सफाई, चूना छिड़काव, फागिंग, सेनेटाईजेशन, मैलाथियान की डस्टिंग, ब्लीचिंग व सोडियम हाईपो क्लोराइट का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन


सड़क पर गंदगी फैलाने पर चाय वाले पर लगा 5000 रुपये जुर्माना
विजय चौराहे पर एक चाय दुकानदार को सड़क पर गंदगी बिखेरना महंगा पड़ गया। निरीक्षण के दौरान नगर पूरी सड़क पर चाय के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज के कप और प्लेट बिखरा हुआ मिलने पर आयुक्त अविनाश सिंह ने मौके पर ही दुकानदार के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम की टीम ने तत्काल दुकानदार से जुर्माना वसूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के वक्त नगर आयुक्त गोलघर इलाके की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की। साथ ही कहा कि नगर निगम की टीम शहर को साफ सुथरा बनाने में पूरी मेहनत से लगी हुई है। इसमें जनता को भी सहयोग करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से गंदगी फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद नगर आयुक्त ने शहर के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और जलभराव दूर करने के समुचित इंतजाम किए।


इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का नगर आयुक्त ने लिया जायजा
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने महेसरा में बन रहे इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का जायजा लिया और विभिन्न विभागों को 20 सितंबर तक सभी कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री लखनऊ से प्रदेश में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस संबंध में शासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हो चुकी है। सोमवार को फिर से वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed