फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mumbai returned man dies in Quarantine center at siddharthnagar

Corona in Gorakhpur: क्वारंटीन हाउस में शख्स की मौत, बिना जांच के ही कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 18 May 2020 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 May 2020 07:42 PM IST
सार

  • त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव के विद्यालय में थे क्वारंटीन
  • 12 मई को मुंबई से लौटने के बाद किया गया था क्वारंटीन

विज्ञापन
mumbai returned man dies in Quarantine center at siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई से छह दिन पूर्व लौटे सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी मौत का कारण हृदयगति रुकना बता रहे हैं। देर रात पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के डोकम अमया निवासी मुंबई में रहकर काम करता थे। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण उसका काम बंद हो गया था। छह दिन पूर्व वह अपने गांव आए थे। बताया जा रहा है कि दूसरे दिन गांव के कुछ लोगों ने उसे गांव में घूमते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। पता चला कि उन्होंने स्वास्थ्य जांच नहीं करवाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर उन्हें गांव में बने स्कूल में क्वारंटीन करवा दिया था। 15 मई को उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें भनवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। इसके बाद गांव के स्कूल में लाकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भनवापुर डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गुरुवार शाम को उनकी स्क्रीनिंग हुई थी। उनका फीवर नार्मल था और उनका घर भी गांव के बाहर था। उनके घर से सौ मीटर के दूरी पर दो घर और बने हैं। फिलहाल कोई घबराने की बात नहीं हैं। स्थिति पर नजर हैं स्वास्थ्य विभाग के लोग लगे हुए हैं।

एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि शख्स का मुंबई में बड़ी आंत का आपरेशन हुआ था। उनकी दवा चल रही थी। संभवत: हृदयगति रुकने उसकी मौत हुई होगी। जिला नोडल अधिकारी सैंपल डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि मृत्यु की सूचना मिली थी। सैंपल लेने टीम भेजी गई थी लेकिन तब तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed