फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Multilevel parking-shopping complex.there will be no jam on Park Road

Gorakhpur News: मल्टीलेवल पार्किंग-शॉपिंग कांप्लेक्स बनेगा, पार्क रोड पर नहीं लगेगा जाम

Sun, 04 Aug 2024 01:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Multilevel parking-shopping complex.there will be no jam on Park Road
बिस्मिल पार्क के पास यहीं पर बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 गोलघर के बाद अब पार्क रोड पर भी जाम की समस्या खत्म करने के लिए नगर निगम ने राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के पास खुद की जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया है। इसकी लागत करीब 30 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन


इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। निर्माण पूरा होने पर गाड़ियां सड़क पर खड़ी नहीं होंगी। पार्किंग स्थल के पास ही लोगों को खरीदारी का भी मौका मिलेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना 2024-25 में नगर निगम ने शहर में शॉपिंग कांप्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण को शामिल किया है।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Multilevel parking-shopping complex.there will be no jam on Park Road
बिस्मिल पार्क के पास यहीं पर बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब तक दो मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स स्वीकृत हुए हैं। इसमें से गोलघर में एक पार्किंग पहले से संचालित हो रहा है, जबकि घंटाघर में बंधु सिंह पार्क के पास एक पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण हो रहा है। अब तीसरी पार्किंग व शाॅपिंग कांप्लेक्स बिस्मिल पार्क के पास बनाने का प्रस्ताव है, जिसका डीपीआर तैयार होने के बाद शासन को भेजा जाएगा।

यहां पर अभी नगर निगम का स्टोर है। इसे तोड़कर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इसकी टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से पार्क रोड पर लगता जाम
पार्क रोड पर कई बड़ी दुकानें, रेस्टोरेंट और मॉल हैं। कुछ डॉक्टरों के भी क्लीनिक हैं। लोग चारपहिया गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। दोपहर और शाम को रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। बिस्मिल पार्क रोड की सड़क पतली है और अस्पतालाें के सामने दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने से गाड़ियां खड़ा करने को पर्याप्त जगह मिल जाएगी।

नगर निगम केमुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि बिस्मिल पार्क के पास नगर निगम की जमीन में मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इसकी डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed