{"_id":"65cfdb508fe14c0e840078d4","slug":"muktakashi-stage-will-be-renovated-for-rs-2196-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-469115-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 21.96 लाख से होगा मुक्ताकाशी मंच का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 21.96 लाख से होगा मुक्ताकाशी मंच का जीर्णोद्धार
Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
- संस्कृत विभाग को शासन से मिली है वित्तीय स्वीकृति, रामगढ़ताल क्षेत्र में मुक्ताकाशी मंच का हुआ है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में खुले आकाश तले बना प्रेक्षागृह बदहाली का शिकार है। बृहस्पतिवार को शासन ने एक बार फिर संस्कृति विभाग को मुक्ताकाशी मंच की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए 21.96 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम इसका जीर्णोद्धार करेगी। जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा ई टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के बाद एक बार फिर मुक्ताकाशी मंच सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए तैयार होगा।
मुक्ताकाशी मंच के अनुरक्षण और सुधार कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर 2018 में शिलान्यास किया था। तकरीबन 03 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च कर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट 19 उत्तर प्रदेश जल निगम ने इसे तैयार किया। 16 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण किया। संस्कृति विभाग इसका कोई इस्तेमाल नहीं समझ रहा था।
लिहाजा कलाकारों के दबाव को देखते हुए लंबी कवायद के बाद 08 अगस्त 2020 को संस्कृति विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के बीच करार हुआ। करार के बाद संचालन एवं अनुरक्षण के लिए प्राधिकरण को सौंप दिया गया। असल में मुक्ताकाशी मंच की स्थापना करीब 36 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने कराई थी। रख-रखाव को लेकर कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हुई, तब यह पूरी तरह जर्जर हो गया था।