{"_id":"60a50261d61fbb48453250d8","slug":"mp-ravi-kishan-spoke-on-toolkit-controversy-video-viral-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूलकिट विवाद पर बोले सांसद रवि किशन: प्रधानमंत्री व हिंदू संस्कृति को बदनाम करने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूलकिट विवाद पर बोले सांसद रवि किशन: प्रधानमंत्री व हिंदू संस्कृति को बदनाम करने की हो रही साजिश
Wed, 19 May 2021 05:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 May 2021 05:49 PM IST
सार
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद ने बोला कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता की सेवा और सहायता करने के बजाय हिंदुओं की आस्था के केंद्र कुंभ को किया जा रहा बदनाम
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने बुधवार को वीडियो संदेश जारी करके कांग्रेस पर हमला बोला है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने टूलकिट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुंभ व हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास किया है। भारत मजबूती से कोरोना की जंग लड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस को ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल टूल किट को लेकर भाजपा सांसद कांग्रेस पर हमलावर दिखे। सांसद ने कहा कि जनता की सेवा और सहायता करने के बजाय हिंदुओं की आस्था के केंद्र कुंभ को बदनाम किया जा रहा है। विपक्ष राजनीति करे लेकिन आस्था से खिलवाड़ की अनुमति किसी को नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा सरकार, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता के साथ ही आरएसएस के स्वयं सेवक सेवा कार्य में लगे हैं। इसी भावना के साथ विपक्ष को भी जनसेवा करनी चाहिए। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से किसी का भला नहीं होगा। बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि देश के एकलौते मुख्यमंत्री हैं जो बिना रुके व थके काम कर रहे हैं। अस्पतालों में जाकर कोरोना संक्रमितों से मिल रहे हैं। अस्पतालों में बेड सहित तमाम सुविधाएं बढ़ा रहे हैं।
इसकी तारीफ डब्लूएचओ, मुंबई हाईकोर्ट व केंद्र सरकार तक कर चुकी है। इसके बावजूद सपा व बसपा बयानबाजी तक समिति हैं। यह समय जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की है।