फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mp Ravi kishan participated in BJP scheduled class front conference in deoria

Deoria assembly by election: मोदी, योगी के नेतृत्व में हो रहा ऐतिहासिक विकास: सांसद रवि किशन

Sat, 24 Oct 2020 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Oct 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
mp Ravi kishan participated in BJP scheduled class front conference in deoria
जनता को संबोधित करते गोरखपुर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग मोर्चा का सम्मेलन सीसी रोड स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित किया गया। संबोधित करते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना, देवरिया में मेडिकल कालेज किसी ने सोचा नहीं था, यह संभव है तो इसलिए कि  देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

विज्ञापन


उन्होंने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को जीताने की अपील की। कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चल रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए कई  योजनाएं लागू की है, जिससे समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हर साल एससी/एसटी के कल्याण के लिए आम बजट में जहां बढ़ोतरी की है, वहीं उनकी आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थित को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए हैं। मोदी सरकार ने वर्ष 2020-21 के आम बजट में अनुसूचित जाति और जनजातियों के कल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने दलित छात्रों के प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सहूलियत के लिए कई प्रावधान किए हैं। सरकार ने बजट में दलित छात्रों में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अनुसूचित जाति में 2987.33 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। शैक्षणिक कल्याण की अन्य योजना प्री मैट्रिक स्कालरशिप में सरकार ने 115 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 700 करोड़ किया है। इसी प्रकार आदिवासियों के शैक्षणिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं में सरकार ने बढ़ोतरी की है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व पूर्व विधायक बेचन राम ने कहा कि अनुसूचित जातियों के हितों को बढ़ावा देने की मुख्य जिम्मेदारी केंद्र तथा राज्य सरकारों के सभी मंत्रालयों के कार्य क्षेत्रों में है। सरकार अनुसूचित जातियों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है।

सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त तथा विकास निगम गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाली अनुसूचित जातियों के लोगों की आय सृजन गतिविधियों के लिए ऋण सुविधा प्रदान करता है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, रामशीष प्रसाद, निर्मला गौतम, छेदी प्रसाद एडवोकेट, राजन सोनकर, अजय गौतम, छोटेलाल, अजित भारती, सुनील स्नेही, मिथिलेश बाबा, हेमंत कुमार, अखिलेश कुमार, रामदास, अम्बिकेश पांडेय, पवन कुमार, राधिका पासवान, मंजू देवी, रंजू भारतीआदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed