फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan introduced private bill on population control in Parliament

Ravi Kishan: सांसद रवि किशन ने संसद में पेश किया जनसंख्या नियंत्रण पर निजी विधेयक, बोले- नए भारत का होगा विकास

Sat, 10 Dec 2022 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

सांसद रवि किशन ने अपने प्रस्तुत बिल के माध्यम से कहा है कि किसी भी देश की जनसंख्या अगर नियंत्रित है तो उस देश का विकास बहुत तेजी से होता है। सामाजिक व आर्थिक दशा तेजी से सुधरती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या पर निजी बिल पेश किया।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan introduced private bill on population control in Parliament
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को संसद में जनसंख्या नियंत्रण पर निजी विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि इस बिल के कई फायदे हैं जो एक नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने अपने प्रस्तुत बिल के माध्यम से कहा है कि किसी भी देश की जनसंख्या अगर नियंत्रित है तो उस देश का विकास बहुत तेजी से होता है। सामाजिक व आर्थिक दशा तेजी से सुधरती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या पर निजी बिल पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को कई फायदे होंगे। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही अच्छी परवरिश हर वर्ग के लोगों के संभव होगी। एक अच्छी परवरिश से बच्चे को शानदार व्यक्तित्व मिलेगा। जिससे उसका भविष्य बेहतर होगा और बेहतर व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। साथ ही संसाधन का अधिक लाभ ले सकेंगे। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण लगेगा। प्रकृति का संतुलन भी स्थापित होगा। समाज और विकास में समन्वय स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed