{"_id":"650ffcc093dbca43cd030649","slug":"mp-ravi-kishan-comment-on-ramesh-bidhuri-case-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सांसद रवि किशन बोले- अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ हो रही है कार्रवाई तो दानिश अली को भी ना छोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सांसद रवि किशन बोले- अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ हो रही है कार्रवाई तो दानिश अली को भी ना छोड़ा जाए
Sun, 24 Sep 2023 04:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Sep 2023 04:13 PM IST
सार
रवि किशन ने कहा कि मैं दो बार संसद में बोलने के लिए खड़ा हुआ और उन्होंने मेरे ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी की थी। मैं जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लेकर आ रहा था तब उन्होंने मेरे परिवार पर टिप्पणी की थी। मुझे यकीन है कि लोकसभा अध्यक्ष इस पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर बड़ी किरकिरी हो रही है। इस विवादित बयान को लेकर गोरखपुर सदर भाजपा सांसद रवि किशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि रमेश बिधूड़ी द्वारा दानिश अली पर किया गया व्यक्तिगत हमला अच्छा नहीं है। मैं उनके बयान का समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन बात यह है कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो संसद दानिश अली के खिलाफ भी यही किया जाना चाहिए। अब आप पूछेंगे, क्यों?
उन्होंने कहा कि मैं दो बार संसद में बोलने के लिए खड़ा हुआ और उन्होंने मेरे ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी की थी। मैं जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लेकर आ रहा था तब उन्होंने मेरे परिवार पर टिप्पणी की थी। मुझे यकीन है कि लोकसभा अध्यक्ष इस पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
बताया कि मैं एक पत्र लिख रहा हूं और इसका मसौदा तैयार किया गया है। उसमें मैंने अनुरोध किया है कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो दानिश अली के खिलाफ भी होनी चाहिए।