{"_id":"5efb9eb08ebc3e43351cf16a","slug":"mp-kamlesh-paswan-gorakhpur-city-news-gkp3565162125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनेशिया प्रकरण: सांसद ने लिखित बयान भेजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनेशिया प्रकरण: सांसद ने लिखित बयान भेजवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनेशिया प्रकरण: सांसद ने लिखित बयान भेजवाया
गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहा स्थित पनेशिया अस्पताल के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद में दर्ज मुकदमे में सांसद कमलेश पासवान ने अपना पक्ष पुलिस को दे दिया है। सांसद ने लिखित बयान सीओ कैंट के ऑफिस को भेजा है ताकि पुलिस मुकदमे में उसे शामिल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाए। उधर, सांसद का बयान आने के बाद पुलिस दूसरे पक्ष का भी बयान लेने की तैयारी में है। सांसद ने जातिसूचक शब्द कहने की बात बयान में फिर से कही है।
जानकारी के मुताबिक, पनेशिया अस्पताल के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में 22 जून को हंगामा हो गया था। सांसद कमलेश पासवान, डॉ. प्रमोद के अलावा दूसरे पक्ष के विजय पांडेय व उनके सहयोगी अस्पताल पर पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने विजय पांडेय की तहरीर पर सांसद कमलेश पासवान पर डकैती, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है तो सांसद की तहरीर पर विजय पांडेय व उनके सहयोगियों पर मारपीट, एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस की विवेचना ठप पड़ी हुई है। इसी बीच सांसद ने बयान दर्ज कराया है। सांसद कमलेश पासवान ने बताया कि बयान भेजा गया है। इस प्रकरण में राज श्रीवास्तव भी एक आरोपित है। पुलिस को उनका भी नाम केस में शामिल करना चाहिए।