फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Dr. Ramapati Ram Tripathi angry over not getting chair on stage in Deoria

UP: मंच पर कुर्सी नहीं मिलने से भड़के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, BJP नेताओं ने किया मान-मनौवल, देखें वीडियो

Fri, 24 May 2024 10:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 24 May 2024 10:38 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के मंच पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। मंच पर बैठने वाले मंत्री, विधायकों व पदाधिकारियों का कुर्सियों के सामने प्रिंटेड नेमप्लेट रखा हुआ था, लेकिन सांसद त्रिपाठी का नेमप्लेट कहीं नहीं था। 
 

विज्ञापन
MP Dr. Ramapati Ram Tripathi angry over not getting chair on stage in Deoria
चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरकुलवा स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के नवतप्पी इंटर कॉलेज के मैदान में देवरिया संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के मंच पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। मंच पर बैठने वाले मंत्री, विधायकों व पदाधिकारियों का कुर्सियों के सामने प्रिंटेड नेमप्लेट रखा हुआ था, लेकिन सांसद त्रिपाठी का नेमप्लेट कहीं नहीं था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मंच पर बैठने के लिए कुर्सी न मिलने से सांसद भड़क कर मंच से उतरने लगे। सांसद के तल्ख तेवर को देखकर कार्यक्रम के आयोजक व भाजपा नेता सकते में आ गए। नाराज सांसद के मान-मनौवल में भाजपा नेता जुट गए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी, देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी जयप्रकाश शाही समेत कई भाजपा नेताओं के मनाने के बाद सांसद त्रिपाठी माने और मंच पर बैठने को राजी हुए। इसके बाद हालात सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed