फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MoU signed between KIPM and Govt.

Gorakhpur News: केआईपीएम और गोविवि के बीच हुआ एमओयू

Thu, 09 Nov 2023 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between KIPM and Govt.
केआईपीएम गीड़ा और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया उपस्थित रही कुलपति प्रो पूनम ट
गोरखपुर। केआईपीएम, गीडा और गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच परस्पर सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। गोविवि की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और केआईपीएम के चेयरमैन आरडी सिंह के निर्देशानुसार यह एमओयू हुआ है। इससे केआईपीएम कॉलेज आफ मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, आधुनिक उद्योग, स्टार्ट-अप, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया का लाभ मिलेगा। शिक्षण और तकनीकी कर्मचारियों की गुणवत्ता में सुधार भी होगा।
विज्ञापन


एमओयू के अंतर्गत संयुक्त शोध अनुसंधान परियोजनाएं और प्रकाशन, कार्यशाला, सम्मेलन, संकाय विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण, केआईपीएम के मेधावी छात्रों को गोविवि में इंटर्नशिप, केआईपीएम में वीडियो सेटेलाइट लिंक की स्थापना और ई- कक्षाएं, लैब, पाठ्यक्रम, अनुसंधान प्रयोगशालाओं की स्थापना, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट आदि के क्षेत्र में विश्वविद्यालय सहयोग करेगा। गोविवि के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे का उपयोग, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र के लिए प्रशिक्षण की सुविधा आदि का भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीयू के कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल, केआईपीएम कॉलेज के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार, डॉ. दीपक श्रीवास्तव व डॉ. जयवीर प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed