फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother killed her 11 month Daughter in siddharthnagar

मां ही निकली 11 माह की बच्ची की कातिल, जहर देकर सुलाया था मौत की नींद

Fri, 07 Aug 2020 04:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 04:13 PM IST
सार

  • पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
  • खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव की है घटना

विज्ञापन
Mother killed her 11 month Daughter in siddharthnagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 11 माह की बच्ची को ही मौत के घाट उतार दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब पति ने उसके खिलाफ तहरीर दी। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार एसपी विजय ढुल ने बताया कि खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव में चार अगस्त को गांव के ही मंदिर के बगल खेत में एक 11 माह की बच्ची का शव मिला था। शव की शिनाख्त निध्या पुत्री रिंकू के रूप में उसकी मां पारो ने की थी। जो मौजूदा समय में अपने में मायके आई थी।

विज्ञापन

मां ने बताई पूरी बात

बताया गया कि बच्ची की मां पारो बेटी के साथ सोई थी, सुबह उठकर उसने बताया था कि निध्या बिस्तर पर नहीं है। बाद में तलाश करने पर शव खेत में पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच पिता रिंकू ने आरोप लगाया कि पारो ने ही बच्ची को मार दिया। थाने में शिकायती पत्र देते हुए उसने पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं होने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पारो से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बेटी को पहले जहर दिया और फिर दूध पिलाकर सुला दिया। बेसुध होने पर उसे खेत में ले जाकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed