फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother hand broken after killing her son five arrested after ruckus

Gorakhpur News: बेटे की हत्याकर तोड़ दिया था मां का हाथ, हंगामे के बाद पांच गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2022 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Dec 2022 10:12 AM IST
सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमेश, उमेश, सुजीत, सूरज व दिनेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया गया है।

विज्ञापन
Mother hand broken after killing her son  five arrested after ruckus
कैंपियरगंज में शव आने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के फरदहनी गांव में रविवार रात विशंभर चौरसिया की हत्या के समय बचाव में गई मां मालती देवी को भी चोट आई। आरोपियों ने डंडे से प्रहार कर उनका हाथ तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एक आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, मामले में मुआवजे की मांग करते हुए मृतक के घरवालों ने अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए सोमवार की रात शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एहतियातन गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशंभर चौरसिया मजदूरी करके जीवन यापन करता था। रविवार रात में वह घर के पास मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी रमेश वर्मा ने छत से गंदा पानी गिराया, जो विशंभर के ऊपर पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर रमेश, भाई उमेश, बेटे सुजीत, रंजीत व सूरज के साथ मिलकर लाठी डंडे से विशंभर की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। बचाव में आई मां मालती का हाथ तोड़ दिया। घायल विशंभर को परिजन जिला अस्पताल ले गए थे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमेश, उमेश, सुजीत, सूरज व दिनेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed