फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhupr, More than 70 building owners could not show the approved map, notice will be issued

Gorakhpur News: 70 से अधिक भवन मालिक नहीं दिखा पाए स्वीकृत नक्शा, जारी होगा नोटिस

Sun, 04 Aug 2024 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

भवनों के बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर व  का सर्वे चौथे दिन भी जारी  रहा। टीमों ने मोहद्दीपुर, देवरिया बाईपास, गोरखनाथ तथा मेडिकल कालेज रोड  पर 70 से अधिक भवनों के बेसमेंट का सर्वे किया। मौके पर कोई भी स्वीकृत  मानचित्र नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
In Gorakhupr, More than 70 building owners could not show the approved map, notice will be issued
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स

विस्तार

भवनों के बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर व का सर्वे चौथे दिन भी जारी रहा। टीमों ने मोहद्दीपुर, देवरिया बाईपास, गोरखनाथ तथा मेडिकल कालेज रोड पर 70 से अधिक भवनों के बेसमेंट का सर्वे किया। मौके पर कोई भी स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सका। जीडीए ने सभी को नोटिस जारी करना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीमों द्वारा चारो जोन में किए जा रहे सर्वे में अधिकांश बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के बजाय अन्य गतिविधियों के उपयोग में मिला। अधिकारियों ने चेतावनी के साथ नोटिस जारी कर स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन प्रतियोगी छात्रों की मौत के बाद शासन ने बेसमेंट की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने चार टीमों का गठन कर 31 जुलाई से सभी चारों जोन में भवनों के बेसमेंट का सर्वे करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों में लगभग 185 भवनों के बेसमेंट का सर्वे किया जा चुका है। उधर, छात्रसंघ स्थित एक कोचिंग सेंटर संचालक को अल्टीमेटम देकर दो दिन के भीतर संचालक को बेसमेंट खाली करने को कहा गया है। कोचिंग सेंटर के संचालक और भवन मालिक शनिवार को भवन का स्वीकृत मानचित्र लेकर जीडीए कार्यालय पहुंचे थे पर अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी।


प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि कि कोचिंग सेंटर में भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा कामर्शियल उपयोग (शोरूम ) अनुमन्य है। इसलिए बेसमेंट में विद्यार्थियों को पढ़ाने की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जाएगी। कहा गया है कि दो दिन में बेसमेंट को खाली कर दें। अगर निर्देश का पालन नहीं किया गया तो उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed