फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 500 marriages postponed due to seal of Indo-Nepal border

भारत-नेपाल के रिश्ते से बिगड़ा बार्डर का माहौल, लोगों ने कहा- 'अब दूरियां साफ नजर आती हैं'

Mon, 15 Jun 2020 08:19 PM IST
vivek shukla संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Jun 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
More than 500 marriages postponed due to seal of Indo-Nepal border
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के चलते पिछले करीब तीन माह से भारत-नेपाल की सीमा सील है। इससे 500 से अधिक शादियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इसके पीछे मधेश आंदोलन, नेपाल के मानचित्र विवाद के बाद उपजे हालात और नए नागरिकता कानून को भी कारण बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि हालात न सुधरे तो रोटी-बेटी के रिश्ते दरक जाएंगे।

विज्ञापन


नौतनवां निवासी असलम खान बताते हैं कि भैरहवां (नेपाल) के सेमर पानी में विवाह प्रक्रिया की रश्में लगभग तय हो गई थी। सीमा बंद होने और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से बात आगे नहीं बढ़ सकी। असलम को डर है कि कहीं रिश्ता खटाई में न पड़ जाए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सोनौली सुभाष जायसवाल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के तमाम लोगों के संबंध नेपाल के विभिन्न शहरों में हैं। नेपाल में भारत विरोधी माहौल बनाने की कोशिश चल रही है। हालात नहीं सुधरे तो दोनों देश में रोटी-बेटी के रिश्ते दरक जाएंगे। हाल के दिनों में करीब 500 शादियां सीमा बंद होने के कारण स्थगित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूरियां दिखती हैं

भैरहवां (नेपाल) निवासी दिलीप कलवार ने बताया कि उनकी शादी नौतनवां नगर के विशुनपुर गांव में हुई है। अब जैसा पहले ऐसा भेदभाव नहीं था। नेपाल के शासक वर्ग नया कानून बनाकर एक ही घर में दो तरह की नागरिकता देने में लगे हैं। अगर हम एक बेटे की शादी भारत व दूसरे की नेपाल में करते हैं तो वे एक ही परिवार में अलग-अलग दर्जे के नागरिक बन जाएंगे।

पूर्व प्रधान सोनौली महेंद्र कुमार ने बताया कि सीमा से सटे बेलहिया में उनकी बहन का घर है। हालात देखकर समझ नहीं आ रहा कि वह बहन के घर कैसे पहुंचेंगे। खनुवा गांव के प्रदीप का ननिहाल नेपाल में है। वह कई बार ननिहाल जाने के लिए तैयार हुए, लेकिन माता पिता ने नेपाल के हालात की दुहाई देकर उन्हें रोक दिया।

सोनौली कस्बे की रहने वाली सरोज देवी ने बताया कि अपने दोनों बेटों संजय और कुशन की शादी नेपाल में की है। संजय का कहना है कि नेपाल और भारत अलग देश हैं। पहले कभी इसका एहसास भी नहीं होता था मगर अब दूरियां साफ नजर आती हैं। बेटे सूरज की शादी नेपाल में कर चुके बेचन यादव निवासी हरदीडाली भी नेपाल के बिगड़े हालात से परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed