{"_id":"6520617063e7b037840fcd84","slug":"more-than-250-radiologists-from-across-the-country-will-gather-in-gorakhpur-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-328782-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से गोरखपुर में जुटेंगे देशभर के 250 से अधिक रेडियोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से गोरखपुर में जुटेंगे देशभर के 250 से अधिक रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को एक होटल में होगी दो दिवसीय कार्यशाला
रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के एक होटल में शनिवार और रविवार को रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन की तरफ से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें एम्स और पीजीआई समेत विभिन्न सरकारी व निजी क्षेत्रों में कार्यरत देश भर के 250 से अधिक डॉक्टर हिस्सा लेंगे। दोपहर एक बजे राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल इसका उद्घाटन करेंगे।
शुक्रवार को इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. राजीव जायसवाल और आयोजन समिति के को-चेयरपर्सन डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यशाला में कुल 60 लेक्चर होंगे, जिसमें रेडियोलॉजी की नई तकनीकियों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। दोनों डॉक्टर्स ने बताया कि अब रेडियोलॉजिस्ट का काम केवल अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी प्रैक्टिस बढ़ी है। अब कैंसर की जांच, नलियों में खून जमने की जांच, ट्यूमर के इलाज, पित्त की थैली में कैंसर समेत कई ऐसे मामले हैं, जिसकी जांच व इलाज में रेडियोलॉजिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
इस दो दिवसीय कार्यशाला में इन सभी नई विधियों पर चर्चा होगी। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव किया जाएगा।