{"_id":"66b2bd9b8dbf1714450ce7b4","slug":"monsoon-trough-passing-through-central-up-heavy-rain-for-next-four-days-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-645835-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मध्य यूपी से गुजर रहा मानसून ट्रफ..अगले चार दिन तक झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मध्य यूपी से गुजर रहा मानसून ट्रफ..अगले चार दिन तक झमाझम बारिश
विज्ञापन
- जुलाई के अंतिम सप्ताह में बिगड़ा मानसून अब फिर पूरे रंगत में लौटा
- अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया, गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को मानसून की रिमझिम फुहारों ने मंगलवार को भरपूर राहत दी। दिन का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मानसून ट्रफ लाइन के मध्य यूपी में आ जाने की वजह से अगले चार दिन तक झमाझम बारिश की संभावना है। सावन के दूसरे पखवाड़े में शुरू हुई बारिश ने गर्मी से तो राहत दी ही है, फसलों को भी फायदा पहुंचाया है।
इस बार जून की गर्मी के बाद जुलाई की शुरूआत अच्छी बरसात से हुई। हालांकि, जुलाई का दूसरा पखवाड़ा अचानक ही सूख गया। करीब 10 दिन तक बारिश नहीं होने से पारा चढ़कर 35 डिग्री के पार चला गया था। उमस भरी गर्मी के चलते लोग बीमार होने लगे थे। वहीं बारिश नहीं होने से धान की फसलों की बढ़वार भी रुक गई थी। दो दिन पहले फिर मानसून ने करवट ली और मानसून की ट्रफ लाइन मध्यम प्रदेश से होते हुए यूपी के मध्य क्षेत्र तक आ गई। मानसून ट्रफ का पूर्व-पश्चिम सिर अब राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से होते हुए पूर्वी बिहार तक जा रहा है। यह औसत समुद्र तल से 0.9 और 3.1 किमी ऊपर है।
इस वजह से गोरखपुर-बस्ती मंडल में 10 अगस्त तक बादल छाए रहने और मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत ट्रफ लाइन से प्रभावित कई अन्य जिलों के लिए भी एलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की मेहरबानी अभी कुछ दिन और बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।