{"_id":"63217c9f888a2c45877fe657","slug":"monkeypox-suspected-patient-condition-deteriorated-kgmu-referred","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की हालत बिगड़ी, केजीएमयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की हालत बिगड़ी, केजीएमयू रेफर
Wed, 14 Sep 2022 12:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:32 PM IST
सार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने बताया कि भर्ती होने के दौरान मरीज की हालत गंभीर थी। उसे तेज बुखार था। शरीर पर फफोले मिले। फफोलों का रंग लाल व गहरा भूरा था। उसके शरीर के अंदर भी संक्रमण के संकेत मिले हैं। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की हालत बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को तड़के उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमण का असर उसके दिमाग तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
झंगहा निवासी 35 वर्षीय युवक मेडिकल कॉलेज में चार दिन से भर्ती था, इलाज से उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इस पर बीआरडी के डॉक्टरों ने केजीएमयू के डॉक्टरों से संपर्क किया। केजीएमयू प्रशासन ने मरीज को भर्ती करने पर सहमति जता दी। जिसके बाद मंगलवार को मरीज को केजीएमयू में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स जांच के लिए मरीज का सैंपल भी केजीएमयू भेजा गया है। युवक को तेज बुखार के साथ शरीर पर फफोले पड़ गए हैं। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बीते शुक्रवार को उसे अचेत हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मंकीपॉक्स होने का संदेह जताया। मरीज को मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर की निगरानी में भर्ती किया गया। उनके सहयोग में चर्मरोग विभाग की टीम लगी रही।
विज्ञापन
चार दिन इलाज के बावजूद मरीज की हालत में नहीं हुआ सुधार। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने बताया कि भर्ती होने के दौरान मरीज की हालत गंभीर थी। उसे तेज बुखार था। शरीर पर फफोले मिले। फफोलों का रंग लाल व गहरा भूरा था। उसके शरीर के अंदर भी संक्रमण के संकेत मिले हैं। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई।
मरीज बेसुध हालत में आ गया था। उसके सोचने समझने की क्षमता कम हो गई। केजीएमयू से संपर्क किया गया। वहां के डॉक्टर मरीज को भर्ती करने के लिए तैयार हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद मरीज को बीआरडी से केजीएमयू रेफर कर दिया गया है।