फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molesting a girl by entering the house

Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Molesting a girl by entering the house
पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद का मामला सामने आया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके के एक गांव में मंगलवार की शाम सात बजे युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मां के आने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस छेड़छाड़ का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे बेटी घर पर अकेली थी। मौका पाकर गांव का एक युवक उसके घर में दाखिल हो गया। वह जबरन बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उनका बेटा आ गया और बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि शुरुआत जांच में विवाद की बात भी सामने आई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed