{"_id":"6585ea78c0a43980ab0a7235","slug":"molestation-with-btc-student-attempt-to-forcibly-make-her-sit-on-bike-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-408276-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीटीसी छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीटीसी छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश
Sat, 23 Dec 2023 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:32 PM IST
सार
गोरखनाथ इलाके की रहने वाली युवती चिलुआताल इलाके के एक कॉलेज में बीटीसी की छात्रा है। उसने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया है कि गोरखनाथ इलाके के पचपेड़वा का रहने वाला रजत चौहान अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके की बीटीसी की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक शोहदा कॉलेज जाते वक्त उसे अक्सर रास्ते में परेशान करता था, लेकिन इस बार तो उसने हदें पार कर दी। शोहदे ने उसे जबरदस्ती रास्ते में रोककर बाइक पर बैठा लिया। फिर छात्रा को मानीराम बंधे पर ले गया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। भागते वक्त उसने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके की रहने वाली युवती चिलुआताल इलाके के एक कॉलेज में बीटीसी की छात्रा है। उसने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया है कि गोरखनाथ इलाके के पचपेड़वा का रहने वाला रजत चौहान अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता है।
20 दिसंबर को छात्रा कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में रजत ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और फिर मानीराम बंधे पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे और आरोपी को दौड़ा लिए। खुद को घिरता देख वह वहां से भाग निकला।