फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation harassment case in University atmosphere girl students protested by closing gate

यौन उत्पीड़न प्रकरण: गरमाया विश्वविद्यालय का माहौल, छात्राओं ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2024 11:07 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

दिशा छात्र संगठन की अंजली ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर उसके खिलाफ केस दर्ज कराने, जांच पड़ताल शीघ्र पूरा कर सख्त कार्रवाई करने, विश्वविद्यालय में ‘कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरेसमेंट’ गठित करने और छात्राओं के लिए अलग हॉल और टॉयलेट्स का उचित प्रबंध करने की मांग की गई।

विज्ञापन
Molestation harassment case in University atmosphere girl students protested by closing gate
असिस्टेंट प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर DDU मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रा के शोषण का मामला प्रकाश में आने के बाद बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय का माहौल गरमा गया। दिशा छात्र संगठन और स्त्री मुक्ति लीग के बैनर तले छात्राओं ने मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी को सौंपा।

विज्ञापन


दिशा छात्र संगठन की अंजली ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर उसके खिलाफ केस दर्ज कराने, जांच पड़ताल शीघ्र पूरा कर सख्त कार्रवाई करने, विश्वविद्यालय में ‘कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैरेसमेंट’ गठित करने और छात्राओं के लिए अलग हॉल और टॉयलेट्स का उचित प्रबंध करने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में अदिती, चंदा, शालिनी, मनीष, सुधा, माया, दीपक, शेफाली, तृप्ति, विद्यानंद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


 

एबीवीपी ने भी प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
छात्रा के उत्पीड़न के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी बृहस्पतिवार को मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव और मुख्य नियंता को सौंपा।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र डीडीयू में विगत कई महीने से निरंतर छात्राओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, इस प्रकार के प्रकरण शैक्षिक संस्थानों में शिक्षा का स्वस्थ वातावरण तैयार करने के लिए अनुकूल नहीं है। एबीवीपी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है।

इस दौरान गोरक्ष प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई मंत्री चंद्रपाल यादव ने कहा कि शैक्षिक संस्थान जिन्हे विद्या का मंदिर माना जाता है, उसी विद्या के मंदिर में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ शर्मनाक कृत्य किया जाना स्वीकार्य नहीं है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही नही करता है तो अभाविप आंदोलन को बाध्य होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed