फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation case with teenage Akhilesh Yadav raised questions on law and order by tweeting

किशोरी से दरिंदगी मामला: पूर्व CM अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Wed, 07 Jun 2023 12:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार शाम साइकिल से सब्जी लेने गांव से थोड़ी दूर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान एक मकान के पास सड़क के किनारे किशोरी लहूलुहान मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किशोरी को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Molestation case with teenage Akhilesh Yadav raised questions on law and order by tweeting
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बस्ती जिले में किशोरी से दरिंदगी के मामले में सियासी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सपा नेता राम प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव आदि ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


उधर, परिवार के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट न देने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। हालांकि मंगलवार रात धरने के दौरान उन लोगों ने 48 घंटे में मांगें पूरी करने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए हामी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अप्राकृतिक दुष्कर्म से किशोरी की मौत: 50 मीटर दूर तक मिले खून के निशान, दे रहे दरिंदगी की गवाही

ये है पूरा मामला

बस्ती जिले में एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से सोमवार शाम तीन लोगों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। दरिंदगी के बाद उसे लहूलुहान हालत में सड़क के किनारे फेंककर भाग गए थे। अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई थी।

मंगलवार को पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि होने के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। किशोरी की मां ने भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: दरिंदगी से किशोरी की मौत, अप्राकृतिक दुष्कर्म कर सड़क पर था फेंका, BJP नेता सहित तीन पर FIR

गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार शाम साइकिल से सब्जी लेने गांव से थोड़ी दूर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान एक मकान के पास सड़क के किनारे किशोरी लहूलुहान मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किशोरी को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed