फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mohaddipur-Jungle Kauria Four Lane construction start DM examine progress in gorakhpur

सड़क से अतिक्रमण हटाने का कर रहे थे विरोध, डीएम के निर्देश पर 25 लोगों को हिरासत में लिया गया

Thu, 13 Feb 2020 08:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Mohaddipur-Jungle Kauria Four Lane construction start DM examine progress in gorakhpur
अतिक्रमण का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण में तेजी दिखने लगी है। बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान कई कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कराए गए। उधर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने एनएच के अफसरों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के निर्देश पर चेतावनी के बाद भी रेलवे बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के सामने नाली व सड़क पर अतिक्रमण करने वाले करीब 25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। सभी को रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी पर बैठाया गया था। शाम को ज्यादातर लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया जबकि आठ-नौ लोगों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विंध्यवासिनी पार्क के सामने से लेकर यूनिवर्सिटी चौराहा, रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन होते हुए यातायात तिराहे तक पैदल चलकर निर्माण कार्य और अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। डीएम ने एनएच के अफसरों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही इसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तय हुआ कि यातायात कार्यालय पूरी तरह तोड़ा जाएगा। इसी तरह पुलिस लाइंस के कुछ और निर्माण भी तोड़े जाएंगे। बृहस्पतिवार की रात ये दोनों निर्माण तोड़ने पर सहमति बनी। उधर धर्मशाला चौराहे से तरंग क्रासिंग के बीच सड़क चौड़ीकरण का भी काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के काम की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। चेतावनी के बाद भी कुछ लोगों ने सड़क और नालियों पर कब्जा कर लिया था। उन्हें हिरासत में लेकर चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। यातायात तिराहा प्रमुख होने की वजह से उसे काफी चौड़ा किया जाना है जिसकी वजह से यातायात कार्यालय पूरी तरह तोड़ा जाएगा। साथ ही पुलिस लाइंस की कुछ इमारत भी तोड़नी पड़ेगी। रात के समय इसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed