{"_id":"60fb257b8ebc3e5863186d0a","slug":"modern-reception-center-will-be-built-in-regional-tourism-office-gorakhpur-city-news-gkp402972721","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में बनेगा मॉडर्न रिसेप्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में बनेगा मॉडर्न रिसेप्शन सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में बनेगा मॉडर्न रिसेप्शन सेंटर
गोरखपुर। गोरखपुर आने वाले पर्यटकों को जल्द ही एक ही छत के नीचे पर्यटन से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में अस्सी लाख रुपये की लागत से मॉडर्न रिसेप्शन सेंटर बनाने की तैयारी है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉडर्न रिसेप्शन सेंटर (एमआरसी) में प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए कैब, बस आदि की व्यवस्था के लिए टूर ऑपरेटर होंगे। हवाई जहाज, रेल का टिकट मिलेगा। यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस आठ कमरों का होटल भी होगा। सौ लोगों की क्षमता वाला कॉंटिनेंटल रेस्टोरेंट होगा जिसमें देसी-विदेशी व्यंजन उपलब्ध होंगे।
रिसेप्शन पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले ब्रोशर और मल्टीमीडिया कंटेंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। परिसर में बैंक की सेवाएं भी मिलेंगी। यहां से विभिन्न देशों की करेंसी को एक्सचेंज कराया जा सकेगा। रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉडर्न रिसेप्शन सेंटर का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा। प्रोजेक्ट पूर्ण होने के बाद इसे संचालन के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म कॉरपोरेशन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।