{"_id":"61bdfcb71016f113e6165b9d","slug":"mock-drill-in-brd-medical-college-on-omicron","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल: एक मिनट में ऑक्सीजन लगाया, तीन मिनट में पहुंचा दिया कोविड वार्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल: एक मिनट में ऑक्सीजन लगाया, तीन मिनट में पहुंचा दिया कोविड वार्ड में
Sat, 18 Dec 2021 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:57 PM IST
सार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मॉकड्रिल में तैयारी दिखी पूरी, पहले दिन दिखी थी हर स्वास्थ्य केंद्रों पर खामियां।
विज्ञापन
बीआरडी में मॉकड्रिल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर से पहले परखी जा रही तैयारियों के दूसरे दिन शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। स्वास्थ्यकर्मी ऑक्सीजन के साथ स्ट्रेक्चर लेकर आए और एक मिनट में ही मरीज को ऑक्सीजन लगा दिया। महज तीन मिनट के अंदर कोविड वार्ड में पहुंचाते ही मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया। इस पर अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के दो केस मिल चुके हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही अपनी तैयारियों पुख्ता करने में जुटा हुआ है। शनिवार को एसीएमओ डॉ एके चौधरी, डब्लूएचओ के संदीप चौधरी और मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ अजहर अली की देखरेख में 20 साल का एक युवक मरीज बनकर एंबुलेंस से पहुंचा।
विज्ञापन
मरीज के पहुंचते ही परिजन कोविड हेल्प डेस्क पर मरीज का नाम और पता नोट कराएं। इन सबके बीच स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट पहनकर मरीज के पास पहुंच गए और एक मिनट के अंदर ऑक्सीजन लगा दिया। इसके बाद तीन मिनट के अंदर मरीज को कोविड वार्ड में पहुंचा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
डॉ एके चौधरी ने बताया कि कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मियों ने समय का विशेष ख्याल रखा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मरीज को वार्ड तक पहुंचाया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज में भी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यहां पर सात साल के मासूम को भर्ती करने से पहले एंटीजन किट से जांच की गई। पॉजिटिव आने पर मरीज को कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इस दौरान डॉ प्रभात मद्धेशिया, डॉ पशुपतिनाथ मौजूद रहे।